शहनाज अख्तर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 Mar 2026 10:59 PM
गांधी मैदान में रामनवमी के अवसर पर भजन संध्या
हजारीबाग. हजारीबाग के गांधी मैदान में रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के मधुर सुरों ने हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का आयोजन विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद रघुनाथ पांडेय और विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया. इसके बाद शहनाज अख्तर ने मंच संभालते ही भक्तिमय माहौल बना दिया. उन्होंने मेरे अंगना पधारो गजानन री” और मां अंबे उतरी बाग में जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे. पूरा गांधी मैदान भक्ति रस में डूबा नजर आया.कार्यक्रम में रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष करण यादव, पूर्व महासमिति अध्यक्ष, वार्ड पार्षद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे.जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया. लोग देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे.
नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक कल
हजारीबाग. नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक 25 मार्च को होगी. इसमें महापौर अरविंद कुमार, उपमहापाैर अविनाश यादव समेत सभी 36 वार्ड के पार्षद शामिल होंगे. बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में निगम के वार्षिक बजट पर चर्चा होगी. साथ ही आय-व्यय का बजट पारित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










