डीसी ने लगाया जनता दरबार, सुनी समस्याएं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Aug 2024 4:28 PM
विज्ञापन
उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया. विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया और इससे संबंधित आवेदन दिया. उपायुक्त ने इन आवेदनों को संबंधित विभाग को भेजा और जांच कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. जनता दरबार में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रोला निवासी दिव्यांग अमित कुमार ने ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की. सेवानिवृत्त शिक्षिका कृष्णा कुमारी ने पेंशन बहाल करने का अनुरोध किया. बरही थाना क्षेत्र के सैबुन अंसारी ने जमीन हड़पने और मारपीट करने की शिकायत की. कोलघट्टी निवासी सोनी देवी और ग्वालटोली निवासी रिंकी कुमारी ने राशन कार्ड निर्गत करने की मांग की. इसके अलावा अन्य मामले को लेकर लोगों ने आवेदन दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










