हजारीबाग NH पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, हटेंगे अतिक्रमण-अवैध पार्किंग; जानें 1033 हेल्पलाइन का काम

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उपायुक्त ने दुर्घटनाओं को रोकने और राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

हजारीबाग: समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई बिंदुओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर शीघ्र दुरुस्त कराने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित अनधिकृत पार्किंग स्थलों को हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें.

बैठक में एनएचएआई के प्रतिनिधि ने बताया कि एचएच और नगवां टोल प्लाजा के समीप एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है. दुर्घटना या आपात स्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क कर एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए एनएचएआई की पूर्व अनुमति अनिवार्य है. इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, एनएचएआई के प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola