हजारीबाग का ये खूबसूरत जलस्रोत बन सकता है शानदार पर्यटन स्थल, सालभर बहता है पानी; सड़क के इंतजार में बलबलवा

Updated:
विज्ञापन

8हैज4में- बलबलवा स्थल पहुंचे ग्रामीण, जल उठाया  | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के कटकमदाग स्थित बजबलावा स्थल को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग ग्रामीणों ने की है। यहाँ सड़क और सुविधाओं की कमी से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के सादमपुर स्थित बलबलवा स्थल को पर्यटक स्थल बनाने की मांग ग्रामीणों ने राज्य सरकार से किया है. सादमपुर निवासी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि बलबलवा स्थल गांव से डेढ़ किमी दूर जंगल में स्थित है. इस जगह में सालोभर पानी का धार तेजी से निकलता है.

इस स्थल पर पर प्रत्येक वर्ष सावन माह में प्रथम सोमवारी को क्षेत्र के लगभग चार पांच गांवों के ग्रामीण जल उठाने आते हैं. इसके अलावा इस क्षेत्र के किसी भी मंदिरों, यज्ञ स्थलों में पूजा पाठ होती है तो श्रद्धालु बलबलवा स्थल से जल उठाने का काम करते हैं. श्री सिंह ने बताया कि इस स्थल तक जाने के लिए सड़क नहीं है.

सड़क बन जाने से श्रद्धालुओं को आने जाने में सुविधा होगी. इस स्थल में एक ही धार में पानी निकलते रहता है. ग्रामीण संजय राणा ने बताया कि यह बलबलवा स्थल जंगल के बीचोबीच में है. मनोरम दृश्य लोगों को आकर्षिक करता है.


विज्ञापन
Mithun

लेखक के बारे में

By Mithun

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola