शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष से मांगे स्पष्टीकरण
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
डीइओ प्रवीन रंजन ने अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार से स्पष्टीकरण पूछा है.
विज्ञापन
हजारीबाग.
डीइओ प्रवीन रंजन ने अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार से स्पष्टीकरण पूछा है. स्पष्टीकरण का जवाब देने के लिए दो दिनों का समय दिया है. इस संबंध में डीइओ ने रविवार को पत्र जारी किया. पत्र की कॉपी डीडीसी, डीएसई, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी बड़कागांव व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आप्त सचिव को भेजा है. डीईओ ने बताया तीन फरवरी 2024 को तत्कालीन डीएसई ने प्रवीण कुमार से स्पष्टीकरण पूछा है. इससे पहले डीएसई स्कूल ( पेलावल हिंदी मध्य विद्यालय ) पहुंचे थे. इसमें 11 बिंदुओं पर जांच के बाद प्रवीण कुमार से स्पष्टीकरण पूछा गया है. प्रवीण कुमार पेलावल हिंदी मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं. वहीं, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हैं. 11 बिंदुओं में एक मध्यान भोजन के संचालन से संबंधित प्रवीण कुमार पर गंभीर आरोप है. डीईओ ने दो दिनों में प्रवीण कुमार से स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










