वकीलों की समस्याओं को लेकर सरकार से कदम उठाने की मांग

कई बार एसोसिएशन परिसर ऐसे हैं, जहां पेयजल, शौचालय, वाई-फाई, पुस्तकालय, सुरक्षा एवं पार्किंग जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं हैं.
हजारीबाग. सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान राज्य भर के वकीलों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया. उन्होंने कहा कि झारखंड में 36 बार एसोसिएशन कार्यरत हैं. इसमें 35,000 से अधिक वकील न्यायिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन वकीलों का योगदान प्रशासनिक व न्यायिक तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में अतुलनीय है. लेकिन इनके कार्य स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उनके कार्य में बाधा उत्पन्न होती है. कई बार एसोसिएशन परिसर ऐसे हैं, जहां पेयजल, शौचालय, वाई-फाई, पुस्तकालय, सुरक्षा एवं पार्किंग जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं हैं. इसके अलावा कई बार एसोसिएशन में वकीलों के लिए चेंबर तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. प्रदीप प्रसाद ने सदन से कहा कि वकीलों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाया जाये. एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को राज्य में शीघ्र लागू किया जाये.
दिल्ली में सम्मानित होंगी बहेरा की मुखिया पूजा
चौपारण. बहेरा पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित होंगी. दिल्ली पहुंच गयी है. पिरामल फाउंडेशन द्वारा पंचायत स्तर पर चलाये जा रहे शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने के लिए निरीक्षण टीम ने पूजा का चयन किया है. मुखिया पति रणधीर प्रसाद ने बताया कि मुखिया पूजा कुमारी को सम्मानित किया जायेगा. बताया कि केवल्या एजुकेशन फाउंडेशन और पिरामल फाउंडेशन की ओर से बहेरा पंचायत में रीडिंग कैंपेन मुहल्ला क्लासेस का आयोजन किया गया था. निरीक्षण के दौरान पूजा कुमारी के कार्य की सराहना की गयी थी. कार्यक्रम का उद्देश्य वैसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है, जो पैसे के अभाव में स्कूल छोड़ चुके हैं. निरीक्षक टीम ने स्थानीय छात्राओं को भी सम्मानित किया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




