ePaper

बंद पड़े धान अधिप्राप्ति केंद्रों को अविलंब खुलवाने की मांग

Updated at : 21 Jan 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
बंद पड़े धान अधिप्राप्ति केंद्रों को अविलंब खुलवाने की मांग

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से मिले बरही विधायक मनोज यादव

विज्ञापन

चौपारण. जिला प्रशासन के आदेश पर प्रखंड में चल रहे धान क्रय केंद्र बंद किये जाने के बाद किसान एक बार धान को अौने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो गये हैं. इसकी सूचना मिलने के बाद बुधवार को विधायक मनोज यादव ने डीसी शशि प्रकाश सिंह से मुलाकात की. जिले में धान खरीद की प्रक्रिया ठप होने पर चिंता जतायी. उन्होंने डीसी से बरही विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे जिले में बंद पड़े धान अधिप्राप्ति केंद्रों को अविलंब खुलवाने की मांग की. बताया कि क्रय केंद्र बंद होने के बाद बरही विधान सभा के किसानों के बीच असमंजस और निराशा का माहौल है. किसानों की साल भर की मेहनत और आर्थिक आधार उनकी फसल है. इस वर्ष धान की पैदावार अच्छी हुई है. केंद्र खुलने से किसानों में उम्मीद जगी थी कि उन्हें उपज का उचित मूल्य मिलेगा. वे बिचौलियों के शोषण से बच सकेंगे, लेकिन सरकारी खरीद बंद होने से किसान एक बार फिर औने-पौने दामों पर बिचौलियों को धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं. बिना किसी जानकारी के धान की खरीद बंद करना किसानों के साथ अन्याय है. विधायक की बातों को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने जनहित के इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे, ताकि धान खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola