ग्रामीणों ने लिया पत्थर खदान नहीं खोलने देने का निर्णय

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लिया पत्थर खदान नहीं खोलने देने का निर्णय

प्रखंड के शिलाडीह बेलाटांड़ में रविवार को पत्थर खदान विरोध संघर्ष समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड के शिलाडीह बेलाटांड़ में रविवार को पत्थर खदान विरोध संघर्ष समिति की बैठक हुई. मौके पर जनप्रतिनिधियों ने पत्थर खदान से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया. साथ ही पत्थर खदान नहीं खोलने देने का निर्णय लिया. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रजनी कांत पांडेय, शमीम अंसारी, सीके पांडेय, समिति के सचिव कामेश्वर साव, सुनील पांडेय, राजकुमार गिरि, उपमुखिया सहदेव पासवान रामतीरथ पांडेय, मुकेश यादव, परमेश्वर यादव, द्वारिका साव, रोहिताश पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, ईबरार अंसारी, कासिम अंसारी, शहबाज अंसारी, सोएब अली समेत कई लोग उपस्थित थे.

18 पंचायतों में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर 26 मई से

कटकमसांडी़ प्रखंड के 18 पंचायतों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शिविर 26 मई से शुरू होकर 29 मई तक चलेगा. इसके लिए कटकमसांडी बीडीओ पूजा कुमारी ने पत्र जारी कर सभी पंचायत के मुखिया, पंसस, उप मुखिया और पंचायत सचिवों से शिविर में भाग लेने की अपील की है. इधर ग्रामीण विकास विभाग, हजारीबाग ने लोगों से कहा है कि कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने पंचायत भवन में निर्धारित तिथि को पहुंचकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शिविर में भाग लें. अपना ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करें. बीडीओ द्वारा जारी पत्र में 26 से 27 मई तक जिन पंचायत भवनों में शिविर का आयोजन किया जायेगा, उनमें पेलावल उतरी, पेलावल दक्षिणी, पबरा, रोमी, गदोखर, कंचनपुर, कंडसार, खुटरा और लुपूंग पंचायत शामिल हैं. 28 से 29 मई तक कटकमसांडी, बाझा, डांटो खुर्द, बरगड्डा, डांड, ढौठवा, शाहपुर, रेबर और आराभुसाई पंचायत शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola