ePaper

डीसीओ ने किया पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण

Updated at : 13 May 2020 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
डीसीओ ने किया पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण

डीसीओ उमेश सिन्हा व बीडीओ रामरतन वर्णवाल ने प्रखंड के राशन दुकानों की जांच की. यहां ग्रामीणों ने दुकानदार पर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने की शिकायत की थी.

विज्ञापन

दारू : डीसीओ उमेश सिन्हा व बीडीओ रामरतन वर्णवाल ने प्रखंड के राशन दुकानों की जांच की. यहां ग्रामीणों ने दुकानदार पर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने की शिकायत की थी. इस दौरान अफसरों ने दारू और झुमरा के पीडीएस दुकानों की जांच की. कोई भी राशन दुकानदार दुकान में बेचे जानेवाले सामान का स्टॉक पंजी, खरीद-बिक्री आदि का ब्योरा नहीं दे पाये. इसे लेकर डीसीओ ने नाराजगी जाहिर की. लाभुकों के बीच सही समय पर सही मात्रा में राशन और केरोसिन वितरण करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola