डीसी-एसपी ने महुदी में किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
डीसी-एसपी ने महुदी में किया फ्लैग मार्च

शांति की अपील

विज्ञापन

बड़कागांव. ग्राम महुदी में विवादित रामनवमी जुलूस मार्ग का निरीक्षण सोमवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने किया. दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ महुदी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. शांतिपूर्वक त्योहार मनाने का संदेश दिया. कहा कि रामनवमी आपसी भाईचारा और शांति के साथ मनायें. अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं दें. सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत सूचनाओं से सावधान रहें. लोगों से अपील की गयी कि जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकालें. विधि-व्यवस्था का पूर्ण रूप से पालन करें. अधिकारियों ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. फ्लैग मार्च में प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा, डीएलओ निर्भय कुमार, डीसीएलआर राज किशोर प्रसाद, जिला निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, एसी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम आदित्य कुमार पांडेय, गोपनीय प्रभारी प्रदीप कुमार, डीटीओ बैद्यनाथ कामती, एसडीपीओ पवन कुमार, सीओ मनोज कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह व जवान शामिल थे.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

इचाक. रांची-पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के शालपर्णी गेट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने सें एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक नारायण महतो (76 वर्ष) ग्राम सिझुआ का निवासी था. घटना सोमवार की सुबह करीब नौ बजे की है. करीब आधे घंटे के बाद जानकारी मिलने पर परिजन गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग ले गये. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नारायण महतो के घर में छठ पर्व हो रहा था. घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि नारायण महतो महुआ चुनने के लिए शालपर्णी जंगल की ओर जा रहा था. उसी वक्त घटना घटी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola