.. सिंदूर, चुरचू व नगवां के पूजा पंडाल, अष्टमी की पूजा में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
.. सिंदूर, चुरचू व नगवां के पूजा पंडाल, अष्टमी की पूजा में उमड़ी भीड़

शहर से सटे सिंदूर चौक, चुरचू व नगवां के दुर्गापूजा पंडाल में अष्टमी की पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर से सटे सिंदूर चौक, चुरचू व नगवां के दुर्गापूजा पंडाल में अष्टमी की पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की. पंडितों ने पूजा करायी. सिंदूर पंचायत की मुखिया सरोज देवी ने कहा कि इस पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रद्धालु शांतिपूर्वक पूजा अर्चना की. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से पर्व शांति तरीके से मनाने की अपील की. पूजा को सफल बनाने में पुजारी मिथलेश कुमार, निर्मल मेहता, मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद उर्फ पंडि जी, अशोक कुमार मेहता, सुदामा मेहता, बालेश्वर कुशवाहा, मुकेश सहित अन्य लोग लगे हुए हैं. वनांचल क्लब दुर्गा पूजा समिति चुरचू के कमेटी सदस्य संजय मेहता और उमेश मेहता ने बताया कि सुबह से ही पूजा करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. इस पूजा पंडाल में चुरचू गांव के श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. ज्योति क्लब नगवां दुर्गापूजा समिति की ओर से आकर्षक पंडाल बनाया गया है. यहां शहर व आसपास के श्रद्धालु आकर पूजा अर्चना किया. कमेटी के सदस्य अध्यक्ष डिजेंद्र मेहता, सचिव सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, संरक्षक सुरेंद्र मेहता, शंकर कुमार, राजू मेहता, दीपक मेहता, अरूण भगत, आर्यन कुमार, विवेक कुमार, सदस्य में अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, सुधीर कुमार, उधेश कुमार, उमेश कुमार, मंटू कुमार, बंटी कुमार, मंचल कुमार, पंकज मेहता, अखिलेश कुमार, टुन्नू वर्मा, शंकर कुमार, विक्रम कुमार, अजय कुमार, सतीश कुमार एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं. सभी लोग अपने-अपने जिम्मेवारी के साथ कार्य को देख रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola