विधि-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें: पुलिस

सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनायें.
इचाक. होली के त्योहार में विधि-व्यवस्था बनी रहे, इसे लेकर शुक्रवार को इचाक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता ने की. सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनायें. बीडीओ संतोष कुमार व एसआई संतोष कुमार ने कहा कि होली का त्योहार मनायें, लेकिन विधि-व्यवस्था का ध्यान रखें. अफवाहों पर ध्यान न दें. इंस्पेक्टर मो शाहिद रजा ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को सहयोग करें. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, उप प्रमुख सतेंद्र कुमार मेहता, मुखिया चौहन मेहता, उमेश मेहता, शत्रुध्न राम, अनिल मेहता, राजेंद्र मेहता, मो हकीक, मुन्ना मलिक, मो सरफुल अंसारी, रमेश गुप्ता, एसआई सुनील शर्मा, संतोष कुमार, एएसआई सच्चिदानंद राय समेत कई पंचायत के प्रतिनिधि, समाजसेवी व राजनीतिक दल के कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










