मांगों को लेकर रसोइया संघ का धरना

Updated:
विज्ञापन
मांगों को लेकर रसोइया संघ का धरना

सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन

केरेडारी. प्रखंड के रसोइया संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय केरेडारी में एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की. रसोइया संघ का कहना है कि लंबे समय से वे लोग कम मानदेय में कार्य कर रहे हैं, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा कई रसोइया को समय पर मानदेय भी नहीं मिल रहा है. जिलाध्यक्ष महेंद्र पासवान ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तब तक हड़ताल पर डटे रहेंगे. प्रदेश महासचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि संघ की मुख्य मांगों में मानदेय बढ़ाने, बकाया भुगतान करने और रसोइया को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने आदि 10 मांगें शामिल हैं. मौके पर जिला सचिव आरती वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष कौशल्या देवी, सतरा खातून, जीरा देवी, मीना देवी, अनिता देवी सहित दर्जनों विद्यालयों में कार्यरत रसोइया मौजूद थे.

मोर्चा का स्थापना दिवस आज

हजारीबाग. झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा की ओर से संगठन का 12वां स्थापना दिवस 15 मार्च को 11 बजे पूर्वाह्न से कैथोलिक आश्रम हाॅल हजारीबाग में मनाया जायेगा. इसमें सभी जिलों से लोगों की भागीदारी होगी. हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखंड, पंचायत से लोग भाग लेंगे. कार्यक्रम में प्रदेश कमेटी, जिला कमेटी का गठन एवं विस्तार किया जायेगा. जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष कुमार ने दी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola