संगठन को मजबूत करना कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य : सुदीप बर्मन

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 02 Sep 2025 10:56 PM

विज्ञापन

संगठन सृजन 2025 को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता

विज्ञापन

हजारीबाग. संगठन सृजन 2025 के तहत झारखंड प्रदेश के सभी जिलों, प्रखंड, पंचायत तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है. इस बार संगठन में अल्पसंख्यक, ओबीसी, महिला, एसटी, एससी तथा युवाओं को शामिल किया जायेगा, ताकि कांग्रेस संगठन में नया जोश भरा जाये. यह बातें हजारीबाग जिला के पर्यवेक्षक त्रिपुरा विधान सभा के विधायक सुदीप राय बर्मन ने कही. वह मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में संगठन सृजन-2025 को लेकर प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं से राय लेकर एक रिपोर्ट बनाकर ऊपर तक लेकर जाऊंगा, ताकि आम कार्यकर्ता संगठन से वंचित न हो सकें. उन्होंने कहा कि संगठन सृजन मील का पत्थर साबित होगा. श्री बर्मन ने शरारती तत्वों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना की कड़ी निंदा की. पर्यवेक्षक सुधीर कुमार चंद्रवंशी तथा वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे ने भी संगठन को मजबूती करने की बात कही. प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव, मीडिया अध्यक्ष निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola