ePaper

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने पंडालों में की पूजा

Updated at : 30 Sep 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने पंडालों में की पूजा

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने मंगलवार को कटकमदाग प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा अर्चना की. श्रद्धालुओं से मिले.

विज्ञापन

हजारीबाग. कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने मंगलवार को कटकमदाग प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा अर्चना की. श्रद्धालुओं से मिले. उन्होंने नवादा पंचायत के बन्हा दुर्गा पूजा पंडाल, कुसुंभा पंचायत, कटकमदाग पंचायत समेत कई अन्य पंचायतों के पंडालों में माता रानी की आराधना की. माता रानी का आशीर्वाद लिया. हजारीबाग के सुख-समृद्धि और समाज में सौहार्द्र की कामना की. मौके पर पिंटू सिंह, रॉयल यादव उर्फ रंजीत, अनिल यादव, अशोक यादव, रंजीत यादव, हरिनाथ यादव, संतोष शर्मा, दीपक यादव, अजीत यादव, हेमंत यादव ऋषि, मुकेश, रितेश, राजू, महेंद्र, ईश्वर समेत अन्य उपस्थित थे. ..हजारों श्रद्धालुओं ने की महागौरी माता की पूजा, उमड़े श्रद्धालु इचाक. दुर्गापूजा महाष्टमी के अवसर पर माता रानी के दरबार में महागौरी दुर्गा माता का दर्शन एवं पूजा करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही इचाक प्रखंड के सभी दुर्गा मंडपों में हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की. मंगलवार को विख्यात बुढ़िया माता मंदिर, चंपेश्वरी मंदिर नावाडीह, पुराना काली मंडा इचाक, नया काली मंडा, बंगाली दुर्गा मंडा, दुर्गानगर इचाकमोड, सार्वजनिक दुर्गा महाबीर स्थान मंगुरा, सार्वजनिक दुर्गा स्थान जलौंध, देवकुली, भुसवा, दरिया, बरका कला, पोखरिया, छावनी अखाडा, डुमरौंन समेत अन्य दुर्गा स्थानों में दुर्गामाता का दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी. वैदिक मंत्रोचारण के बीच महागौरी माता की पूजा अर्चना कर आरती उतारी गयी. मौके पर पुजारी कमलेश मेहता, पूजा कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मेहता, सचिव महेश मेहता, हितेंद्र मेहता, वीरेंद्र राणा, बासुदेव राम, बुधन कसेरा, रीतलाल साव, सुबोध मेहता, प्रमोद कुमार, केशो महतो, नरेश साव, खगेश्वर राणा, सीताराम कुशवाहा, मुकेश मेहता, द्वारिका मेहता, गिरधारी पांडेय, विश्वजीत पांडेय के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं किशोरियों ने पूजा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola