ePaper

कांग्रेस ने मनायी पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय की जयंती

Updated at : 31 Dec 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने मनायी पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय की जयंती

कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में आयोजन

विज्ञापन

हजारीबाग. संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती बुधवार को कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में मनायी गयी. वक्ताओं ने कहा कि स्व सहाय स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता थे. वह अपने मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार में जमींदारी प्रथा समाप्त कर भूमि सुधार के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार के विकास के लिए कई कदम उठाये. उन्होंने हजारीबाग के संत कोलंबा महाविद्यालय से अंग्रेजी विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद आजादी की लड़ाई में शामिल हो गये. 1942 में उन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन का बिहार में नेतृत्व किया. मौके पर विनोद कुशवाहा, अशोक देव, आबिद अंसारी, निसार खान, अजय गुप्ता, जावेद इकबाल, सलीम रजा, मकसूद आलम, नर्सिंग प्रजापति, वारिश, अनिल कुमार, भोला कृष्ण यादव, अजीत सिंह, भैया असीम समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे.

प्रमंडलीय आयुक्त व अवर सचिव सेवानिवृत्त

हजारीबाग. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त पवन कुमार तथा अवर सचिव राकेश कुमार बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये. उनके सम्मान में प्रमंडलीय कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयुक्त पवन कुमार ने कहा कि अपने 33 वर्षों के सेवाकाल को यदि मैं नदी की धारा के रूप में देखूं, तो आज का दिन ऐसा प्रतीत होता है मानो वह धारा मुझे एक किनारे पर ला खड़ा कर गयी. यह यात्रा केवल कार्यों की नहीं, बल्कि अनुभवों, सीख और सहयोग की रही. यात्रा की शुरुआत में अनुभव नहीं होता है. अनुभव तो कार्य करते-करते प्राप्त होता है. अवर सचिव राकेश कुमार ने कहा कि प्रशासनिक सेवा एक अवसर है. जिसके माध्यम से समाज और आम जनता की सेवा की जा सकती है. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और अनुभवों को अविस्मरणीय बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola