उपायुक्त के जनता दरबार में फरियादियों ने लगायी गुहार

Updated at : 04 Mar 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
उपायुक्त के जनता दरबार में फरियादियों ने लगायी गुहार

जिले के दूर दराज से लोग पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त नैंसी सहाय को अवगत कराया.

विज्ञापन

हजारीबाग. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया, जहां जिले के दूर दराज से लोग पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त नैंसी सहाय को अवगत कराया. ग्रामीणों ने समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया. जनता दरबार में एलपीसी निर्गत, भूमि विवाद, पीडीएस दुकान, दाखिल खारिज, अनुकंपा पर नौकरी, दिव्यांग लाभ, जबरन गुमटी हटाने से संबंधित आवेदन आये. बरही धाेबी टोला के सिकंदर साव ने कुछ लोगों द्वारा जबरन गुमटी हटाने, गाली-गलौज एवं धमकी देने का आरोप लगाया और आवेदन दिया. दारू प्रखंड की जरीना खातून ने एलपीसी निर्गत करने, चेतलाल यादव विष्णुगढ़ ने भूमि अतिक्रमण, मार्खम कॉलेज हनुमान नगर के सीता राम गुप्ता ने पीडीएस दुकान पुत्र के नाम करने, नेहा कुमारी ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की गुहार लगायी. चौपारण के कैलाश प्रसाद ने दाखिल खारिज, सरैया पदमा की रिंकी देवी ने कस्तूरबा गांधी स्कूल पदमा में रसाईया के पद में योगदान देने, परसी इचाक के सुनील वैद्य ने बंदोबस्त कार्यालय से भूमि संबंधी दस्तावेज दिखाने का अनुरोध किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola