सरकारी जमीन को सीओ ने कराया अतिक्रमण मुक्त

Updated:
विज्ञापन
सरकारी जमीन को सीओ ने कराया अतिक्रमण मुक्त

सरकारी जमीन को सीओ ने कराया अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटकमसांडी

कटकमदाग सीओ सतेन्द्र नारायण पासवान और कटकमदाग पुलिस ने शुक्रवार को खपरियावां गांव के पास सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उस पर चहारदीवारी निर्माण का कार्य कर रहे थे. इसी बीच कटकमदाग सीओ ने पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंच कर जेसीबी मशीन से चहारदीवारी निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया. सीओ के इस अभियान से जमीन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. सीओ ने बताया कि खपरियावां के खाता नंबर 542 प्लांट 1659 के सरकारी जमीन पर कई लोग कब्जा कर अतिक्रमण किये हुए थे. उस जमीन पर लोग चहारदीवारी कर कब्जा करने के फिराक में थे. कटकमदाग प्रखंड के सिरसी, खपरियावां, ढेंगुरा में सरकारी जमीन की कब्जा करने का खेल पिछले कई सालों से निरंतर जारी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola