सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान को लेकर बैठक
सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान को लेकर बैठक
हजारीबाग. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत निगम में सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान तैयार किया जायेगा. इसे लेकर सोमवार को महापौर अरबिंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. नगर निगम के अधिकारी, वार्ड पार्षद, जेएसएलपीएस एवं जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्ट्रीट वेंडर्स शामिल हुए. आजीविका कार्य योजना पिछले चार महीनों से शहर के विभिन्न वार्डों में किये गये व्यापक सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की जा रही है. बैठक में कार्य योजना के लिए जमीनी सत्यापन करना और हितधारकों के सुझावों को अंतिम योजना में शामिल करना है. इस प्रक्रिया में एनआइटी कालीकट के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन अर्बन प्लानिंग एंड डिजाइन द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है. शहर के युवाओं के लिए बाजार की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तकनीकी व व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू करने और प्लेसमेंट सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण वित्तीय सहायता बाजार लिंकेज और क्षमता निर्माण की आवश्यकता बतायी. स्वयं सहायता समूहों और घरेलू उद्योगों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर सहमति बनी. स्ट्रीट वेंडर्स के लिए उचित स्थान, सामाजिक सुरक्षा और संस्थागत सहयोग सुनिश्चित करने की चुनौतियों पर गंभीरता से विचार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










