बच्चों ने सीखी लेखन व आर्ट एंड क्राफ्ट की बारीकियां

Updated:
विज्ञापन
बच्चों ने सीखी लेखन व आर्ट एंड क्राफ्ट की बारीकियां

नमन विद्या विद्यालय

विज्ञापन

हजारीबाग. नमन विद्या विद्यालय में 14 से 17 मार्च तक रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया है. इसमें देश के विभिन्न शहरों से आये प्रशिक्षकों और कलाकारों ने बच्चों को लेखन, छऊ मुखौटा निर्माण, थियेटर, अंग्रेजी ड्रामा तथा आर्ट एंड क्राफ्ट की बारीकियां सिखायीं. बेंगलुरु के प्रसिद्ध बाल साहित्यकार अरुंधति वेंकटेश ने बच्चों को कल्पनाशीलता और कहानी कहने की कला से परिचित कराया. सरायकेला के कारीगर आचार्य रणजीत ने विद्यार्थियों को पारंपरिक छऊ मुखौटा बनाने की प्रक्रिया बतायी. मिट्टी, कागज, कपड़ा और रंगों की मदद से मुखौटा तैयार करने की पूरी विधि समझायी. थियेटर सत्र में जयपुर के रंगकर्मी राजू कुमार ने छात्रों को अभिनय, संवाद और प्रस्तुति कौशल का प्रशिक्षण दिया. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, मुंबई केंद्र से जुड़े दिप्तेश खेरा ने अभिनय की बुनियादी तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया. इसके अलावा लखनऊ के कलाकार विवेक कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को कागज शिल्प, लिप्पन कला और अन्य आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों से अवगत कराया. कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola