छड़वा रामनवमी पूजा समिति गठित

Updated:
विज्ञापन
छड़वा रामनवमी पूजा समिति गठित

सूरज कुमार अध्यक्ष, संतोष कुमार सचिव

विज्ञापन

कटकमसांडी. छड़वा देवी स्थान मंदिर प्रांगण में रविवार को बैठक हुई. इसमें रामनवमी पूजा समिति के गठन पर चर्चा की गयी. बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. सर्वसम्मति से सूरज कुमार को समिति का अध्यक्ष और संतोष कुमार को सचिव बनाया गया. सूरज मेहता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. कैलाश यादव उपाध्यक्ष, लोकनाथ कुशवाहा उपकोषाध्यक्ष, ज्वाला कुमार उपसचिव, रंजीत मेहता महामंत्री और लक्ष्मण महतो मीडिया प्रभारी चुने गये. नवचयनित पदधारियों ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी पूजा भव्य तरीके से मनायी जायेगी. पूजा के दौरान धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और शोभायात्रा सहित कई कार्यक्रमों के आयोजन पर सहमति बनी.

रामनवमी पूजा समिति पदमा के अध्यक्ष बने राजा

पदमा. रामनवमी पूजा समिति पदमा के गठन को लेकर पदमा दुर्गा मंडप परिसर में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से राजेश कुमार यादव उर्फ राजा को अध्यक्ष और पवन यादव को उपाध्यक्ष चुना गया. बजरंगी यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया. स्थानीय मुखिया अनिल मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में रामनवमी भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही दुर्गा पूजा समिति ने पूजा में आमद और खर्च का ब्योरा देकर सार्वजनिक स्थलों पर हिसाब का पोस्टर चिपकाया गया. बैठक में गौरीशंकर सिंह, पंकज सिंह, विकास सिंह सहित कई अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola