पहली बार गाड़ी बदली और अपराधियों का शिकार बने डीजीएम

Updated at : 08 Mar 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
पहली बार गाड़ी बदली और अपराधियों का शिकार बने डीजीएम

एनटीपीसी के केरेडारी पांडु कार्यालय में पिछले एक वर्ष से कार्यरत थे.

विज्ञापन

हजारीबाग. डीजीएम कुमार गौरव ने शनिवार को ही अपनी गाड़ी बदली थी और अपराधियों ने उन पर गोली चला कर उनकी हत्या कर दी. डीजीएम कुमार गौरव एनटीपीसी के एक अच्छे और सुलझे हुए पदाधिकारी के रूप मे जाने जाते थे. सभी से बेहतर संबंध रखे थे. एनटीपीसी के केरेडारी पांडु कार्यालय में पिछले एक वर्ष से कार्यरत थे. वे कोल माइंस के डिस्पैच और कोयला क्वालिटी के इंचार्ज थे. एनटीपीसी के अधिकतर अधिकारी हजारीबाग शहर में रहते हैं. कंपनी ने इन अधिकारियों को आने-जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया है. डीजीएम कुमार गौरव को भी एक अलग वाहन आने-जाने के लिए मिला था. शनिवार को अपने वाहन से जाने के बजाय कंपनी के जेएच 01 एफएन 8079 स्कार्पियो से जा रहे थे. इसके पूर्व डीजीएम दूसरे स्कार्पियो से आना जाना करते थे. यह जानकारी एनटीपीसी के अधिकारियों ने दी. अधिकारियों ने बताया कि इस वाहन में जो अधिकारी कंपनी आना जाना करते थे, वे किसी कारण से हजारीबाग में नही थे. जिसके कारण कुमार गौरव इस वाहन से केरेडारी पांडु स्थित एनटीपीसी कार्यालय जा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola