ePaper

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की नानी से चेन छिनतई

Updated at : 21 Jan 2026 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की नानी से चेन छिनतई

भुक्तभोगी महिला घर के बाहर धूप सेंक रही थी.

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर में मोटरसाइकिल सवार अपराधी बेखौफ होकर चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार की दोपहर बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की नानी के गले से मोटरसाइकिल सवार अपराधी चेन छिनतई कर फरार हो गये. घटना हजारीबाग-बड़कागांव रोड स्थित शांति आश्रम मुहल्ले के समीप हुई. भुक्तभोगी महिला घर के बाहर धूप सेंक रही थी. इसी क्रम में मोटरसाइकिल से दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गये. हालांकि इस संबंध में भुक्तभोगी ने स्थानीय थाना में आवेदन नहीं दिया है.

तीन दिनों के अंदर चेन छिनतई की चार घटनाएं

इसी प्रकार 20 जनवरी की सुबह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला प्रियंका देवी के गले से मोटरसाइकिल सवार अपराधी सोने की चेन झपट कर फरार हो गये थे. यह घटना भी हजारीबाग-बड़कागांव रोड में हुई थी. यह घटना सीसीटीवी में कैद है. वहीं 19 जनवरी को बड़ाबाजार टीओपी क्षेत्र एवं सदर थाना क्षेत्र के मालवीय मार्ग में दो महिलाओं के गले से चेन की छिनतई हुई थी. तीन दिनों के अंदर चेन छिनतई की चार घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं को अंजाम देनेवाले मोटरसाइकिल सवार अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola