कटकमसांडी में 213 प्रगणकों के बीच जनगणना कीट वितरण

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 22 May 2026 10:12 PM

विज्ञापन

कटकमसांडी में 213 प्रगणकों के बीच जनगणना कीट वितरण

विज्ञापन

कटकमसांडी. प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय एवं पंचायत भवन पेलावल दक्षिणी में 213 प्रगणकों के बीच जनगणना किट का वितरण किया गया. जनगणना कार्य के छठे दिन सभी 213 प्रगणकों ने अपने-अपने क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार कर संबंधित पर्यवेक्षकों को सौंप दिया. वर्तमान में सभी प्रगणक एचएलपी हाउस लिस्टिंग फेज के तहत घर-घर जाकर आंकड़ों का संग्रह कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से जनगणना कार्य को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. कटकमसांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी स्वयं कार्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही हैं.

प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रामचंद्र कुमार यादव ने बताया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से सरकार को जनसंख्या, आवास, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होते हैं. इन आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य की योजनाएं तैयार की जाती हैं. कटकमसांडी प्रखंड प्रशासन ने सभी नागरिकों से कहा कि वे जनगणना कर्मियों को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराये, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola