डिवाइन पब्लिक स्कूल में समारोह

Updated:
विज्ञापन
डिवाइन पब्लिक स्कूल में समारोह

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन

बरकट्ठा. गंगपाचो गांव स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम सह सम्मान समारोह हुआ. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार से नवाजा गया. निदेशक इंद्रदेव प्रसाद भारती ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कहा कि नयी शिक्षा विधि ने मेहनत व लगन के साथ काम करने की प्रेरणा दी. मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. प्राचार्य सायन मुखर्जी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी पा लेना ही नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान, समाज व देश के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार होना है. सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में आदित्य प्रसाद, संजना, इशिका, नताशा चौधरी, आरोही गुप्ता, शिवम पंडित, ऋषिका, नीतिका गुप्ता, रुचि, वर्षा रानी, ओम, आसरीन खातून, पलक, आदित्य, अकीदा खातून, सतीश, प्रवीण यादव, अजय मोदी, राजकुमार, शिवानंद, श्रीजीत, सरस्वती, आर्यन, सौम्या भारती, अमित, आयुष, संदीप, आकृति रंजन, अंकित, रंजू, रुक्मिणी कुमारी शामिल हैं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola