पूजा शांति से मनायें, अफवाह में नहीं पड़ें

Updated:
विज्ञापन
पूजा शांति से मनायें, अफवाह में नहीं पड़ें

शांति समिति की बैठक में एडिशनल एसपी ने कहा

विज्ञापन

कटकमसांडी. सरस्वती पूजा को लेकर थाना में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एडिशनल एसपी अमित कुमार ने की. संचालन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने किया. एडिशनल एसपी ने कहा कि लोग सरस्वती पूजा शांति व सौहार्द पूर्वक मनायें. किसी तरह के अफवाह में नहीं पड़े. बीडीओ रामबालक कुमार ने कहा कि किसी भी बात की जानकारी सीधे प्रशासन को दें. सीओ सतेंद्र नारायण पासवान ने कहा कि सरस्वती पूजा कमेटी के लोग सरकारी गाइडलाइन का पालन करें. मौके पर मुखिया परमेश्वर गोप, सुनील कुमार ओझा, मो सफीक, राजदीप कुमार, राजेंद्र महतो समेत कई लोग उपस्थित थे.

अनियंत्रित ट्रक बाउंड्री तोड़ गैराज में घुसा, सामान बर्बाद

दारू. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुटपा में रविवार की देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर चहारदीवारी तोड़ते हुए एक गैराज में घुस गया. जिससे गैराज में रखे लाखों रुपये का सामान व पार्ट्स बर्बाद हो गये. गैराज दारु खरिका निवासी उमेश विश्वकर्मा और पेटो निवासी पिंटू ठाकुर का है. इस घटना में गैरेज बर्बाद हो गया. वहीं दूसरी घटना तरवा खरवा मोड़ के पास घटी. जहां पारसनाथ जा रही कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी. इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola