पटना से रांची जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे यात्री

Updated at : 05 Mar 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
पटना से रांची जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे यात्री

दुर्घटना में बस का बायां भाग क्षतिग्रस्त हो गया. बस के सभी सवारी दायीं ओर बैठे थे.

विज्ञापन

ट्रेलर में लदा पोल का बाहरी हिस्सा बस से टकराया हजारीबाग. पटना से रांची जा रही पूजा रथ बस (बीआर 25पी-9541) हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर स्थित मोरांगी के समीप बुधवार की अहले सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. संयोग से बस मे बैठे एक दर्जन सवारी बाल बाल बच गये. दुर्घटना में बस का बायां भाग क्षतिग्रस्त हो गया. बस के सभी सवारी दायीं ओर बैठे थे. इन कारण से यात्रियों को मामूली चोट लगी. पूजा रथ के कंडक्टर ने बताया कि सुबह करीब चार बजे यह दुर्घटना हुई है. बस पटना से सवारियों को लेकर रांची जा रही थी. इसी क्रम में हरेराम हरे कृष्णा पोल फैक्ट्री में एक ट्रेलर जा रही थी. ट्रेलर में पोल लदा हुआ था. पोल का कुछ हिस्सा ट्रेलर के बाहर तक निकला था. ट्रेलर गलत साइड से आकर अचानक गेट से फैक्ट्री में घुसने लगी. इसी बीच ट्रेलर में लदे पोल के बाहरी हिस्से ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया, फिर बस डिवाइडर से टकरा गयी. बस कंडक्टर ने कहा कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ. इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दे दी गयी है. बस मे बैठे रांची जाने वाले यात्रियों को दूसरी बस से भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola