ePaper

बगरा नदी पर 2.95 करोड़ से बनेगा पुल

Updated at : 22 Jan 2026 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
बगरा नदी पर 2.95 करोड़ से बनेगा पुल

विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

पदमा. विधायक मनोज यादव ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत दो योजनाओं का शिलान्यास किया. सबसे पहले बंदरबेला पंचायत के दोनयखुर्द के बगरा नदी पर 2.95 करोड़ की लागत से पुल निर्माण और लगभग एक करोड़ की लागत से मध्य विद्यालय पदमा के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने प्रखंड के विकास की गति को निरंतर बढ़ाने की बात कही. मौके पर जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, अजय मेहता, नारायण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, मुखिया सविता देवी, शांति देवी, विजय मेहता, महेंद्र मेहता, सुरेश पांडेय सहित कई अन्य मौजूद थे.

शिलापट्ट में दूसरे पंचायत के मुखिया के नाम का विरोध :

पुल शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे बंदरबेला पंचायत के मुखिया परमेश्वर मेहता शिलापट्ट में अपने नाम के स्थान पर दूसरे पंचायत के मुखिया का नाम देख विरोध करने लगे. उनका कहना था कि योजना स्थल बंदरबेला पंचायत में है. इस योजना के लिए उपायुक्त ने ग्रामीणों के द्वारा वायरल वीडियो देखकर पुल निर्माण के लिए पहल की, तो बीडीओ के समक्ष ग्राम सभा करके मैंने भेजा. आज जब उपायुक्त की पहल पर डीएमएफटी योजना से पुल की स्वीकृति हुई, तो शिलापट्ट में स्थानीय पंचायत के मुखिया के स्थान पर दूसरे पंचायत के मुखिया का नाम अंकित किया गया है, जो सरासर भेदभाव है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक षडयंत्र के तहत जानबूझ कर शिलापट्ट पर मेरा नाम नहीं लिखा गया. इससे हमारे पंचायत के लोगों में रोष है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola