हजारीबाग में लगेगा पुस्तक मेला
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 30 Mar 2026 10:53 PM
विविध विषयों से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी
हजारीबाग. हजारीबाग में पुस्तक मेला लगेगा. मेले में विविध विषयों से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी. समय इंडिया के चंद्रभूषण ने सोमवार को बताया कि चार दिवसीय पुस्तक मेले में स्कूली बच्चों से जुड़ी किताबों से लेकर तमाम तरह की प्रतियोगी परीक्षा की किताबें एक ही छत के नीचे मिलेंगी. इसमें समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, मनोज पब्लिकेशन, गोवो बुक, संवाद प्रकाशन एवं उपकार प्रकाशन शामिल हैं. इसके अलावा वाणी प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, राधाकृष्ण प्रकाशन, राजपाल एंड संस, पेंगुइन बुक्स, किरण प्रकाशन की किताबें भी मेला में उपलब्ध रहेंगी. आयोजक ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में पुस्तक मेला शुरू होगा. तिथि एवं स्थान के चयन को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
सांसद ने तीर्थ यात्रियों के जत्थे को रवाना किया
दारू. प्रखंड के हरली और पेटो गांव के शिव मंदिर से सांसद तीर्थ यात्रा जत्था को सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को रवाना किया. सांसद ने यात्रा मंगलमय होने की कामना की. मौके पर दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, संजय कुशवाहा, बलदेव बाबू, अजय शाहू, किशोरी राणा, इंद्र नारायण कुशवाहा, अजीत यादव, किशुन प्रसाद, संतोष कुमार, देवदत्त प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










