बसरिया के एक कुएं से मिला लापता व्यक्ति का शव

केरेडारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग भेज दिया.
केरेडारी. केरेडारी थाना क्षेत्र के बसरिया गांव के लठियाबर स्थित रुदन महतो के कुआं से पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम गांव निवासी मदन राम (60) के रूप में की गयी. केरेडारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मदन राम की मानसिक स्थिति ठीक नही थी. वह बसरिया अपने बहनोई रितल राम के घर गये थे. घटना से पांच दिन पूर्व वे वहां से बड़कागांव के लिए निकल गये, लेकिन घर नही पहुंचे थे. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया. सोमवार को बसरिया के किसानों ने कुआं में मदन राम का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










