11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ जिले भर में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

हजारीबाग जिले में 24 जून को भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आक्रोश प्रदर्शन किया,

हजारीबाग जिले में 24 जून को भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आक्रोश प्रदर्शन किया, जिसमें हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों इचाक, टाटीझरिया, कटकमसांडी, चौपारण, केरेडारी और बड़कागांव में धरना-प्रदर्शन और रैलियों का आयोजन हुआ. हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है: प्रदीप प्रसाद 24हैज102में- सदर प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य हजारीबाग. जिले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार की नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन राज्यभर के अंचल और प्रखंड कार्यालयों के समक्ष आयोजित हुआ, जिसमें हजारीबाग के सदर प्रखंड कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ा. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद थे. वक्ताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला. विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि राज्य की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, अपराध बेलगाम हैं और सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है. कानून व्यवस्था की स्थिति रसातल में जा चुकी है. हत्या, लूट, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं आम हो गयी है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को सरकार से कोई भय नहीं है.उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं करते हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा. धरना के समापन पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सदर बीडीओ को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कानून व्यवस्था की बहाली, किसानों को समय पर भुगतान, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, और पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता जैसी मांगें शामिल थीं.मौके पर विवेकानंद सिंह, महेंद्र बिहारी, सैयद तनवीर, कुलदीप कृष्णा, दामोदर प्रसाद, रोहित कुशवाहा, गौतम कुमार, आशीष कुमार, सुबोध आकाश, राजकरण पांडे, रंजीत कुमार, राजेश चन्द्रवंशी, चंदन सिह आदि मौजूद थे. टाटीझरिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन 24हैज104में- बीडीओ को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता टाटीझरिया. भारतीय जनता पार्टी टाटीझरिया मंडल इकाई के बैनर तले मंगलवार को टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन किया गया. मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. जहां प्रखंड भाजपा प्रभारी सुरेश प्रसाद ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. विकास के कार्य अवरुद्ध हैं. बालू, कोयला, पत्थर आदि में लूट मची हुई है. प्रदर्शन के बाद बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर एमके पाठक, राजू यादव, महेश अग्रवाल, उपेंद्र पांडेय, राजेश यादव, रजनीकांत चौधरी, प्रमेश्वर यादव, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. हेमंत सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है 24हैज105में- बीडीओ को ज्ञापन सौंपते कटकमसांडी. कटकमदाग़ प्रखंड में भी आक्रोश प्रदर्शन किया. इस प्रखंड स्तरीय विरोध कार्यक्रम में वक्ताओं ने हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, बिजली-पानी की बदहाल स्थिति, अवैध बालू, पत्थर, कोयला के लूटतंत्र और युवाओं के भविष्य को निगलती बेरोजगारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. इसका नेतृत्व जय नारायण प्रसाद कुशवाहा एवं कमल साव ने किया. प्रदर्शन करने वालों में अशोक यादव, विमल गुप्ता, विशाल वर्मा, सोनू समेत कई लोग शामिल है. पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का बोल बाला है : किशुन यादव 24 हैज 80 प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ता चौपारण. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन किया. चौपारण पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंसी और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से रैली निकाल कर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. जहां आक्रोश प्रदर्शन किया. जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकुंठ डूबी है राज्य सरकार. पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का बोल बाला है. प्रदर्शन में रमेश ठाकुर, रामस्वरूप पासवान, आशीष सिंह, कैलास पांडेय, बलराम दांगी, रंजन सिंह, सहित कई लोग शामिल थे. केरेडारी में भाजपा का जनाक्रोश धरना प्रदर्शन 24हैज108में- बीडीओ को ज्ञापन सौंपते विधायक व अन्य केरेडारी. विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को भाजपा-आजसू ने संयुक्त रूप से केरेडारी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय जनाक्रोश रैली निकाली. पार्टी कार्यकर्ता रैली लेकर केरेडारी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. जहां धरना-प्रदर्शन किया गया. रैली का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष कर्मचारी साव एवं नरेश कुमार महतो ने किया. मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार के विफलताओ के खिलाफ विवश होकर आंदोलन शुरू करना पड़ रहा है. बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर पंकज साहा, प्रीतम साव, मूलचंद साव, लीलाधन साव, बालगोविन्द सोनी, कंचन यादव, अशेश्वर यादव, मुकेश वर्मा, प्रेमचंद महतो, तापेश्वर साव, मुकेश मुंडा, राजू साव, अमित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. बड़कागांव में भाजपा का जनाक्रोश रैली व धरना प्रदर्शन राज्य में है भ्रष्टाचार फैली, सरकार और प्रशासन है सोई- विधायक 24हैज110में- बड़कागांव प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते लोग बड़कागांव. राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध बड़कागांव प्रखंड कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश रैली व धरना प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व अनिल मिश्रा एवं खेमलाल महतो ने किया. मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड के इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्ट सरकार वर्तमान सरकार है. आज के दौर में हर जगह अपराधी हावी है, लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन नींद में सोई हुई है. किसी भी कार्यालय में बिना रिश्वत के कोई काम नही होता है. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि कोई ऐसी कुर्सी नहीं है ,जहां पैसा दिए बगैर काम होता है. जनाक्रोश रैली बड़कागांव राम जानकी मंदिर से निकलकर टैक्सी स्टैंड, दाता बाबा रोड, हॉस्पिटल रोड, थाना रोड होते हुए बड़कागांव प्रखंड कार्यालय पहुंची. रैली में पूनम साहू, उमेश दांगी, टुकेश्वर प्रसाद, रंजीत कुमार, महेंद्र महतो, नरसिंह प्रसाद, अवध किशोर यादव, रामपति राम, विजय यादव, दिनेश करमाली समेत सैकड़ो लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel