पीएम श्री स्कूल में चुनावी माहौल, बच्चों ने संभाली कमान, चुनी अपनी सरकार

Updated:
विज्ञापन
SASARAM NEWS

चुनाव की तस्वीर

Sasaram News: (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) शहर के रोजा रोड स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को बाल कैबिनेट, मीना मंच और इको क्लब के गठन के लिए विधिवत चुनाव संपन्न कराया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

Sasaram News: (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) शहर के रोजा रोड स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को बाल कैबिनेट, मीना मंच और इको क्लब के गठन के लिए विधिवत चुनाव संपन्न कराया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला.

चुनाव प्रक्रिया विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. विद्यालय प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था.

कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों ने किया मतदान

चुनाव में कक्षा 6 से 10 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. विद्यालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर शिक्षकों की देखरेख में पूरी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई.

इस दौरान एनसीसी पदाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार ने अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली. छात्र-छात्राएं कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करते नजर आए.

जल्द घोषित होंगे विजयी प्रतिनिधियों के नाम

विद्यालय के शिक्षकों ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक पहल बताया है. चुनाव संपन्न होने के बाद जल्द ही विजयी प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी.

ALSO READ:

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन