इंद्रपुरी में गोडैला महादेव के जयघोष से गुंजती रही पहाड़ी, सुबह चार बजे से लगी भीड़

Updated:
विज्ञापन

गोडैला महादेव तिलेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन व जलाभिषेक के लिए जुटे रहे श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सावन की अंतिम सोमवारी पर गोडैला महादेव पहाड़ी स्थित तिलेश्वरनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दिनभर जयघोष गूंजता रहा.

विज्ञापन

सावन की अंतिम सोमवारी पर गोड़ैला महादेव पहाड़ी स्थित तिलेश्वरनाथ गोडैला महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों के भीड़ लगी रही. सुबह चार बजे से ही दर्शनार्थी पहाड़ी पर गोडैला महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर में जुटते रहे. दिनभर गोडैला महादेव और हर हर महादेव के जयघोष से पहाड़ी गूंजती रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहाड़ी पर प्रसाद की दुकानें सजी रही. मंदिर में भजन कीर्तन का माहौल बना रहा..दूर-दराज से आये शिवभक्तों ने गोडैला महादेव तिलेश्वरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक कर फल फूल बेलपत्र भांग धतूरा चढ़कर आशीर्वाद मांगा.

पुजारी रविरंजन उपाध्याय, परमहंस उपाध्याय ने बताया कि यहां वंश वृद्धि और समृद्धि के लिए दूर-दराज से मन्नते मांगने श्रद्धालु आते हैं. गोडैला महादेव तिलेश्वरनाथ की कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन