दिनारा : जदयू प्रखंड अध्यक्ष के खिलाफ पीएचसी कर्मियों ने खोला मोर्चा, अधिकारियों को भेजा पत्र

Updated:
विज्ञापन

दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र | Prabhat Khabar Network

दिनारा पीएचसी के कर्मियों ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा पर दुर्व्यवहार और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ने जनता दल यूनाइटेड दिनारा प्रखंड अध्यक्ष के महेंद्र कुशवाहा के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा है. पत्रांक-578 दिनांक-27.07.2026 को प्रेषित पत्र में लिखा है कि प्रखंड अध्यक्ष द्वारा अस्पताल परिसर में नर्सिंग कर्मी को बार-बार धमकाते हैं. उनके अनुसार काम नहीं होने पर दुर्व्यवहार भी करते हैं. वे सरकारी कार्य में बाधा भी डालते हैं. इनके विरुद्ध अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जाए. इसे अस्पताल हित में अति आवश्यक समझा जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

इधर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं दो वर्ष पहले से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के विरुद्ध जनशिकायत में परिवाद दायर किया हूं. उसे छिपाने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा हथकंडा अपनाया गया है. आज मैं इसी पत्र के आलोक में जिलाधिकारी महोदय को अपना जवाब दिया हूं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन