कोचस पैक्स चुनाव के पहले दिन 11 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा. अध्यक्ष के लिए धनंजय कुमार सिंह ले किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

अभ्यर्थी को पावती पत्र देते बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

कोचस के लहेरी पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक समेत कुल 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

विज्ञापन

कोचस के लहेरी प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन में पहले दिन सोमवार को 11 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए एक व अन्य 10 अभ्यर्थियों ने प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रखंड सभागार में एक काउंटर बनाए गये हैं. जहां, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के तौर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये है.

बीडीओ ने बताया कि नामांकन के पहले दिन लहेरी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए धनंजय कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन