पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की वार्ता शुरू, इटली की पीएम ने भारत को बताया स्ट्रेटेजिक पार्टनर
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी
PM Modi Italy visit LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में इटली पहुंचे हैं. वे इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बुलावे पर मंगलवार को रोम पहुंचे. प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और इटली जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 के तहत अपने रिश्तों को और गहरा कर रहे हैं.
PM Modi Italy visit LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए रोम पहुंचे.
PM Modi Italy visit LIVE : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत और इटली के संबंधों को लेकर एक एक्स पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि भारत और इटली के बीच रिश्ता अब एक अहम मोड़ पर पहुच गया है. हाल के सालों में हमारे रिश्ते बहुत तेजी से बढ़े हैं, जो एक अच्छी दोस्ती से बढ़कर स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की हो गई है. उनका यह पोस्ट पीएम मोदी के साथ वार्ता से पहले आया है. दोनों देशों के प्रधानमंत्री वार्ता के लिए पहुंच चुके हैं.
PM Modi Italy visit LIVE : पीएम मोदी इटली दौरे के दौरान वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से ट्रेड और इंवेस्टमेंट पर वार्ता करेंगे, जो दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा.
PM Modi Italy visit LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इटली दौरे के दौरान वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास चाॅकलेट भेंट किया है. इस गिफ्ट के लिए मेलोनी ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहते हुए, एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो कह रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बहुत बढ़िया टाॅफी गिफ्ट किया है.
PM Modi Italy visit LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बुधवार को वार्ता करने वाले हैं. यह वार्ता दोनों देशों के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, डिफेंस, क्लीन एनर्जी, इनोवेशन, साइंस और टेक्नोलॉजी, और कल्चरल एक्सचेंज में सहयोग पर फोकस होगा.
पीएम मोदी जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ इटली के रोम में मशहूर कोलोसियम का दौरा किया. पीएम मोदी ने एक्स पर इससे संबंधित फोटो पोस्ट किया. पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि रोम में लैंड करने के बाद, प्राइम मिनिस्टर मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, जिसके बाद मशहूर कोलोसियम घूमने गए. हमने कई विषय पर अपने विचार शेयर किए. आज की हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा, जहां हम इंडिया-इटली दोस्ती को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इस पर बातचीत जारी रखेंगे.
रोम में काशी की पेंटिंग
प्रधानमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में यह भी बताया कि इटालियन पेंटर, जियाम्पाओलो टोमासेटी ने वाराणसी की एक खूबसूरत तस्वीर उन्हें भेंट की. भारतीय संस्कृति के लिए उनका जुनून चार दशकों से भी ज्यादा पुराना है. 1980 के दशक में उन्होंने वैदिक संस्कृति पर किताबों के लिए इलस्ट्रेटर के तौर पर शुरुआत की. 2008 से 2013 तक उन्होंने महाभारत से जुड़ी 23 बड़ी पेंटिंग्स पर काम किया.
ये भी पढ़ें : पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत! दिल्ली के BRICS समिट में होगा बड़ा जमावड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए