बरही से 24 सितंबर को शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा
Updated at : 14 Sep 2024 6:33 PM (IST)
विज्ञापन

जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बरही से होगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर की सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक बरही प्रखंड मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
विज्ञापन
बरही.
जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बरही से होगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर की सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक बरही प्रखंड मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उनके साथ धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो भी संबोधित करेंगे. सभा के बाद योगी आदित्यनाथ दोपहर तीन बजे पदमा में रोड शो करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में बरही व पदमा में तैयारी शुरू कर दी गयी है. 13 सितंबर की रात बरही एनएच आइबी में सांसद मनीष जायसवाल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, बरही विस चुनाव प्रभारी विनय कुमार सिंह सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. बैठक में सभा स्थल को लेकर विचार विमर्श किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




