कमर कसकर चुनाव मैदान में उतरें कार्यकर्ता : सांसद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया. पूर्व विधायक मनोज यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा में शामिल होने भद्रकाली मंदिर पहुंचे.
विज्ञापन
जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे भद्रकाली मंदिर, परिवर्तन यात्रा में हुए शामिल
चौपारण.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया. पूर्व विधायक मनोज यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा में शामिल होने भद्रकाली मंदिर पहुंचे. उसके बाद सांसद मनीष जायसवाल, जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व विधायक मनोज यादव के साथ यात्रा में शामिल लोग चौपारण पहुंचे. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा भाजपा का यह परिवर्तन यात्रा झारखंड की दशा और दिशा बदलेगा. बरही सहित हजारीबाग लोकसभा के सभी विधानसभा में कमल खिलेगा. कार्यकर्ता कमर कसकर चुनाव मैदान में उतरें. और राज सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के पास जाय. उनके साथ दिनेश सिंह राठौर, नरेंद्र कुमार, जिप सदस्य राकेश रंजन, रामस्वरूप पासवान, मुकुन्द साव, राजदेव यादव, मुकेश सिन्हा, राजेन्द्र चंद्रवंशी, राकेश पांडेय, मुखिया बिरेन्द्र रजक, पप्पू रजक, गंदौरी दांगी, बिनोद सिंह, शिव कुमार यादव, सीताराम साव, बलराम दांगी, आशीष सिंह, जन्मजेय सिंह, अरविंद सिन्हा, राजेश गुप्ता, राहुल राणा, भुनेश्वर यादव, विजय साव, गुलाब रजक, रेवा शंकर साव, सुरेश दांगी, परमेश्वर यादव, बिनोद यादव, अशोक केसरी सहित कई लोग शामिल थे.मृतक के परिजनों से मिले सांसद :
चौपारण चट्टी निवासी 17 वर्षीय प्रीतम कुमार के परिजनों से शनिवार को सांसद मनीष जायसवाल व पूर्व विधायक मनोज यादव मिले. परिजनों को ढांढ़स बंधाया. कहा प्रशासन भी नियम संगत प्रीतम के परिवार वालों को सहयोग करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










