बरही में भाजपा ने जन आक्रोश रैली निकाली, ज्ञापन सौंपा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 24 Jun 2025 9:48 PM

विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा के पूर्वी और पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली.

विज्ञापन

23बरही1में- बरही बीडीओ को ज्ञापन देते भाजपा नेता बरही. मंगलवार को भाजपा के पूर्वी और पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली. रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने बरही प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन बीडीओ जयपाल महतो को सौंपा. धरना में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर मौजूद थे. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार में झारखंड की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गयी है. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है और दिनदहाड़े हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गयी हैं. जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव ने भी सरकार पर अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाये और कहा कि मुख्यमंत्री अब सत्ता में बने रहने के योग्य नहीं हैं. धरना का नेतृत्व भगवान केशरी और विजय यादव ने किया. इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता सुरेंद्र रजक, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, मुखिया मोतीलाल चौधरी, गुरुदेव गुप्ता, डोमन पांडेय, मुनिलाल यादव, नवल किशोर सिंह, दिनेश साव, सुजीत कुमार, कैलाश केशरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए. बरही में भाजपा ने जन आक्रोश रैली निकाली, ज्ञापन सौंपा

23बरही1में- बरही बीडीओ को ज्ञापन देते भाजपा नेता

बरही. मंगलवार को भाजपा के पूर्वी और पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली. रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने बरही प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन बीडीओ जयपाल महतो को सौंपा. धरना में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर मौजूद थे. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार में झारखंड की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गयी है. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है और दिनदहाड़े हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गयी हैं. जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव ने भी सरकार पर अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाये और कहा कि मुख्यमंत्री अब सत्ता में बने रहने के योग्य नहीं हैं. धरना का नेतृत्व भगवान केशरी और विजय यादव ने किया. इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता सुरेंद्र रजक, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, मुखिया मोतीलाल चौधरी, गुरुदेव गुप्ता, डोमन पांडेय, मुनिलाल यादव, नवल किशोर सिंह, दिनेश साव, सुजीत कुमार, कैलाश केशरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola