पेड़ से टकरायी बाइक, एक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
पेड़ से टकरायी बाइक, एक की मौत, दो घायल

छड़वा-गदोखर मार्ग पर दुर्घटना, तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह

विज्ञापन

कटकमसांडी. छड़वा-गदोखर मार्ग में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल गांव के रहनेवाले हैं. मृतक किशोर की पहचान मो कैफ (पिता मो जावेद) के रूप में की गयी है. वहीं घायलों में ताज मोहम्मद और मो सोहेल का नाम शामिल है. दुर्घटना के बाद जिप सदस्य प्रतिनिधि मनीष ठाकुर ने तीनों को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने मो कैफ को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि तीनों किशोर एक ही बाइक से पेलावल से छड़वा-गदोखर मार्ग में तेज रफ्तार में जा रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच घायल

बरही. रसोईया धमना पंचायत के ग्राम पुरहरा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें पांच लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के गौतम यादव (21 वर्ष) व बादल यादव (22 वर्ष, दोनों के पिता सुरेंद्र यादव) व दूसरे पक्ष से राहुल कुमार यादव (20 वर्ष, पिता नंदलाल यादव, फुलवा देवी (40 वर्ष, पति नंदलाल यादव) और नंदलाल यादव (42 वर्ष, पिता प्रयाग यादव) शामिल हैं. सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola