बेहतर दृष्टि सुरक्षित ड्राइविंग की बुनियाद
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 03 Jan 2026 10:38 PM
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रथ रवाना, नेत्र जांच व सघन वाहन जांच
हजारीबाग. सड़क सुरक्षा सप्ताह–2026 के तीसरे दिन शनिवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर जिले भर में जागरूकता और प्रवर्तन से जुड़ी कई गतिविधियां संचालित की गयीं. नगवां टोल प्लाजा, रसोइया धमना एवं चरही में वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविरों में सैकड़ों वाहन चालकों की आंखों की जांच की गयी. उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित सलाह दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि बेहतर दृष्टि सुरक्षित ड्राइविंग की बुनियाद है. इसी उद्देश्य से यह पहल की गयी है. इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कामती के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक विजय गौतम व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गयी. नियमों के पालन को लेकर काउंसलिंग भी की गयी. मौके पर मोटरयान निरीक्षक बिरसू सिंह, यातायात पुलिस प्रभारी अनूप कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संतोष कुमार, सड़क सुरक्षा इंजीनियर एनालिस्ट शारीक इकबाल एवं आइटी सहायक अरविंद कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. अधिकारियों ने नागरिकों से हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग और गति सीमा का पालन करने की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










