महुदी में जुलूस मार्ग की बैरिकेडिंग

Updated:
विज्ञापन
महुदी में जुलूस मार्ग की बैरिकेडिंग

पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील

विज्ञापन

बड़कागांव. महुदी रामनवमी जुलूस मार्ग को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन ने संवेदनशील इलाके में बैरिकेडिंग लगा दी. जानकारी के अनुसार विवादित जुलूस मार्ग के दक्षिणी छोर पर आंगनबाड़ी केंद्र के समीप तथा उत्तरी दिशा में प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की गयी है. पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मौके पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं एसआइ राकेश खवास समेत सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात है. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना प्राथमिकता है. किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है. इधर, स्थानीय लोगों से शांति बनाये रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गयी है.

अलग-अलग मामलों के तीन आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग. मुफ्फसिल पुलिस ने दो मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. इनमें कांड संख्या 51/26 के आरोपी इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली के सिकंदर कुमार यादव एवं प्रमोद कुमार यादव जबकि कांड संख्या 52/206 के आरोपी रेवर गांव के अनिल कुमार यादव शामिल हैं. हिरासत में भेजे जाने से पहले उक्त तीनों की शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल जांच करायी गयी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola