उमवि हरिजन कर्मा में बाल संसद का गठन

Updated:
विज्ञापन
उमवि हरिजन कर्मा में बाल संसद का गठन

कार्य और दायित्व की जानकारी, शपथ ग्रहण कराया गया

विज्ञापन

चौपारण. उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन करमा में शनिवार को बाल संसद का गठन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार दास ने की. संचालन उपेंद्र कुमार वर्मा ने किया. सर्वप्रथम सांसदों का चयन किया गया. उसके बाद सांसदों द्वारा मंत्रियों का चयन किया गया. हरियाली कुमारी प्रधानमंत्री और आभा कुमारी उप प्रधानमंत्री चुनी गयीं. स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मी कुमारी, उप स्वास्थ्य मंत्री सौम्या परवीन, स्वच्छता मंत्री स्नेहल शर्मा, उप स्वच्छता मंत्री कुणाल कुमार, सुरक्षा एवं न्याय मंत्री आशीष कुमार यादव, उप सुरक्षा एवं न्याय मंत्री रितेश कुमार, पोषण मंत्री काजल कुमारी, उप पोषण मंत्री पूजा कुमारी, उपस्थिति मंत्री कुणाल कुमार, उप उपस्थिति मंत्री सिद्धार्थ कुमार शर्मा, शिक्षा मंत्री उर्वशी कुमारी, उप शिक्षा मंत्री सीमा कुमारी, कौशल विकास मंत्री हिमांशु कुमारी, उप कौशल विकास मंत्री संजना कुमारी, पर्यावरण मंत्री प्रवीण कुमार, उप पर्यावरण मंत्री आदित्य कुमार, खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री रूबल कुमार पासवान, उप खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री सतीश कुमार, संचार एवं संपर्क मंत्री अनुराग कुमार गुप्ता, उप संचार एवं संपर्क मंत्री कुंदन कुमार और छात्रवृत्ति मंत्री के रूप में मीनाक्षी कुमारी का चयन किया गया. प्रधानाध्यापक ने चयनित मंत्रियों को उनके कार्य और दायित्व की जानकारी दी. शपथ ग्रहण कराया. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश भुइयां, विजय प्रसाद, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, बिंदुल देवी, रामदास राम, रिंकी देवी उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola