ePaper

जीएम कॉलेज में वार्षिक खेलकूद शुरू

Updated at : 19 Jan 2026 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
जीएम कॉलेज में वार्षिक खेलकूद शुरू

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन

विज्ञापन

इचाक. जीएम महाविद्यालय इचाक में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन प्राचार्य शंभु कुमार ने किया. पहले दिन 200 मीटर बालिकाओं की दौड़ हुई. इसके अलावा रस्सी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक एवं कबड्डी प्रतियोगिता हुई. खेल प्रभारी शिक्षक संजीत कुमार यादव ने विद्यार्थियों से खेल के नियमों का पालन करने की अपील की. प्रतियोगिता को सफल बनाने में कॉलेज प्रभारी पंकज कुमार, शिक्षक रत्नेश कुमार राणा, अजीत हांसदा, संगम कुमारी, संजीत यादव, रवि कुमार महतो, पार्वती कुमारी, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, राजकुमार, प्रिया कुमारी, सुनीता टोप्पो ने अहम भूमिका निभायी.

युवक का शव बरामद, शिनाख्त नहीं

इचाक. एनएच-33 पर इचाक मोड़ सिझुआ बिरहोर टंडा के पास सड़क के पूरब साइड से पुलिस ने रविवार की रात एक युवक का शव बरामद किया. थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है. मृतक की उम्र करीब 26-27 वर्ष है. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. वहीं रविवार की रात ही बोंगा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसकी सूचना मिलने पर गश्ती दल वहां पहुंचा अौर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola