भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा

संगठन को मजबूत बनाना उद्देश्य

विज्ञापन

हजारीबाग. संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा हजारीबाग ने जिले के विभिन्न मंडलों के लिए नये अध्यक्षों की घोषणा की है. इसमें इचाक पूर्वी से अनिल कुमार मेहता, इचाक पश्चिम से गोपाल कुमार सिंह, चलकुशा से वासुदेव यादव, चौपारण पूर्वी से आरती कौशल, केरेडारी से बाल गोविंद प्रसाद सोनी, बेलतू से सुनील राज सिंह, टाटीझरिया से कैलाशपति सिंह, झरपो से महेश अग्रवाल, विष्णुगढ़ पूर्वी से गोविंद कुमार महतो, हजारीबाग नगर पूर्वी से रिंकू वर्मा, हजारीबाग सदर पूर्वी से अजीत कुमार, हजारीबाग सदर पश्चिम से शिवपाल यादव तथा कटकमदाग से विमल प्रसाद गुप्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. इन सभी नामों को हजारीबाग जिलाध्यक्ष ने स्वीकृति दे दी है. जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सह जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद ने दी.

स्माइल डेंटल क्लिनिक में दंत चिकित्सा शिविर 17 से

हजारीबाग. मटवारी स्थित स्माइल डेंटल क्लिनिक में 17 से 19 मार्च तक तीन दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में दांतों की जांच, दांत की सफाई तथा जरूरतमंद मरीजों के दांत निकालने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी. इस संबंध में डॉ आशीष कुमार ने बताया कि शिविर में इलाज कराने के लिए 16 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक पंजीकरण किया जायेगा. पंजीकृत मरीजों का उपचार शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जायेगा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola