चोरी करते एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ाया, पुलिस को सौंपा

चोरी करते एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ाया, पुलिस को सौंपा
हजारीबाग. मुकुंदगंज निवासी संजय प्रसाद के घर चोरी की कोशिश करने वाला आरोपी जफर अंसारी रंगे हाथ पकड़ा गया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. आरोपी पहले ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में घुसा और वहां लगे बल्ब व होल्डर निकालकर थैले में भर लिया. इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर चढ़ गया और कमरे का दरवाजा खोलने के लिए छिटकनी को हैक्सा ब्लेड से काटने का प्रयास करने लगा. आवाज सुनकर घर की मालकिन सतर्क हुई और पति को सूचना दी. जब मकान मालिक दरवाजे पर पहुंचा तो आरोपी दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर भाग गया. भागते समय उसका थैला जिसमें चोरी का सामान और औजार थे, वहीं छूट गया. बाद में आरोपी दोबारा उसी थैले को लेने लौटा, लेकिन मकान मालिक को देखते ही फिर से छत से कूदकर भागने लगा. इस बार आसपास के लोगों ने उसे खदेड़कर करीब 500 मीटर दूर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.
पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी किस तरह घर में घुसा, सामान चुराया और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










