पूर्व विधायक जानकी यादव ने विनोद सिंह के लिए मांगे वोट
Updated at : 18 May 2024 1:31 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में पूर्व विधायक जानकी यादव, झामुमो नेता मनोहर राम के नेतृत्व में गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इचाक प्रखंड में जनसंपर्क किया.
विज्ञापन
इचाक.
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में पूर्व विधायक जानकी यादव, झामुमो नेता मनोहर राम के नेतृत्व में गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इचाक प्रखंड में जनसंपर्क किया. इसमें दिघी बस्ती, ढाढा, दरिया, बरकाकाला, तेतरिया, अशिया, अलोंजा, कुरहा इचाक बाजार, हदारी बरियठ, इचाक मोड़, डुमरौन, नावाडीह समेत दर्जनों गांव शामिल है. संविधान की रक्षा के लिए गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की. जनसंपर्क अभियान में मुख्य संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, रामप्रवेश सिंह, दिगंबर कुमार मेहता, उमेश प्रसाद मेहता, इंद्रदेव मेहता, रामजय मेहता, भारत सिंह, राजेश मेहता, अभिषेक मेहता, कुशालचंद मेहता, चंदन मेहता, दयानंद मेहता, महेंद्र राम, सुरेश राम, देवनाथ राम,लीलो मेहता, गोविंद मेहता, राजू मेहता, प्रयाग मेहता, आशीष प्रसाद मेहता, संतोष मेहता समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे. इधर, भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में बिहार विधानसभा में विधायक दल के नेता मेहबूब आलम ने जनसंपर्क किया. इचाक के दर्जी मोहल्ला, गोबरबंदा और डुमरौन में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों को संबोधित किया. साथ ही विनोद सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की. जनसंपर्क टीम में रामसिंह चौधरी, भुनेश्वर बेदिया, बीएन सिंह, लोकनाथ महतो, देवकीनंदन बेदिया, शिव सिंह अन्य दर्जनों लोग शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




