विभावि में बढे फीस को लेकर एआइडीएसओ ने अभियान चलाया

Updated at : 18 Feb 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
विभावि में बढे फीस को लेकर एआइडीएसओ ने अभियान चलाया

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शुल्क वृद्धि का निर्णय विवि प्रशासन द्वारा छिपा कर रखा गया है

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में हुई फीस बढ़ोतरी के खिलाफ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन हजारीबाग इकाई ने कुलपति व छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा. रोल बैक फ्री हैक के नाम ईमेल अभियान चलाया गया. जिलाध्यक्ष जीवन कुमार यादव ने कहा कि शुल्क वृद्धि का निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छिपा कर रखा गया है. छात्रों को विवि प्रशासन ने गुमराह करने का प्रयास किया, ताकि उनके इस निर्णय के खिलाफ छात्र आंदोलित नहीं हो सके. विवि ने स्नातक के परीक्षा शुल्क को 600 से 800, स्नातकोत्तर व एलएलबी परीक्षा शुल्क को 700 से 1000, एमबीबीएस, बीडीएस, फिजियोथैरेपी की परीक्षा शुल्क 3000 से 5000, बीएड परीक्षा शुल्क 2000 से 3000, एमएड बीटेक का परीक्षा शुल्क 2500 से 3500, पीएचडी का परीक्षा शुल्क 7000 से बढ़ा कर 9000 तथा अन्य दस्तावेज माइग्रेशन डिग्री सभी प्रकार के परीक्षा प्रपत्र के शुल्क में 200 से लेकर 300 तक की बढ़ोतरी हुई है. छात्र संघ ने विभावि के इस निर्णय का विरोध किया. जल्द सभी प्रकार के शुल्क वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो सभी छात्र छात्राएं एकजुट होकर आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola