प्रशासन ने स्कूल का कमरा खाली कराया

Updated:
विज्ञापन
प्रशासन ने स्कूल का कमरा खाली कराया

बेघर परिवार को उनके भाई के घर में शिफ्ट कराया

विज्ञापन

दारू. आदर्श मध्य विद्यालय दारू बालक के एक कमरे में रह रहे 13 सदस्यीय परिवार को प्रशासन ने शनिवार को खाली करा दिया. परिवार के मुखिया अर्जुन भुइयां और रामस्वरूप भुइयां अपना घर नहीं होने की बात कहकर आशियाना दिलाने की फरियाद लगाते रहे. एक वर्ष पूर्व बरसात में घर गिर जाने के कारण सभी बेघर हो गये थे. इन सभी को प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल के एक कमरे में रखा था, लेकिन एक वर्ष बाद भी इन्हें प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला. स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर बीडीओ हारून रशीद, सीओ राम बालक कुमार, एसआइ मदन मुंडा व इरगा मुखिया अनिता देवी ने शीघ्र आवास दिलाने का आश्वासन देकर स्कूल का कमरा खाली कराया. इन्हें दारू खारिका में इनके भाई के घर में शिफ्ट कराया.

जनता दरबार में भूमि संबंधी छह मामले आये

बड़कागांव. बड़कागांव अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें छह मामले आये. अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कागजातों की गहन जांच की. कांडतरी निवासी वीरेंद्र कुमार व योगेंद्र महतो के मामले का ऑन-द-स्पॉट निबटारा किये जाने की बात कही. मौके पर अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी नंदकिशोर राम, राजस्व कर्मचारी मनीष पाठक, पिंटू तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola