सलैया में अवैध आरा मशीन पर कार्रवाई, मशीन व सामग्री जब्त
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

सलैया में अवैध आरा मशीन पर कार्रवाई, मशीन व सामग्री जब्त
विज्ञापन
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया में संचालित अवैध आरा मिल में वन अधिकारियों ने कार्रवाई की है. वन क्षेत्र पदाधिकारी बरही प्रक्षेत्र को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरकट्ठा प्रभारी वनपाल पंकज कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. शुक्रवार को सलैया मौजा में अवैध आरा मशीन पर कार्रवाई करते हुए अवैध आरा मशीन का एक सेट, अवैध चिरान पटरा 20 पिस और पांच पिस यूकेलिप्टस बोटा जब्त किया. छापामारी टीम में वनरक्षी राजेन्द्र कुमार, अमन कुमार, सिकंदर कुमार, कृष्णा प्रसाद, सिकंदर नायक, भोला कुमार, विद्याभूषण, गोपी पासवान, वीरेंद्र कुमार, संजीत कुमार, आशिष कुमार, चेतन कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










